हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ: 50 GK प्रश्न
Aware Himachal
AwareHimachal.com पर आपका स्वागत है! इस पोस्ट में हम हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियों (valleys) से जुड़े 50 सबसे महत्वपूर्ण GK प्रश्नों को कवर करेंगे। ये प्रश्न आपकी HPPSC, HPSSC, पटवारी, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) की तैयारी में मदद करेंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर और विस्तृत विवरण (detailed explanation) दिया गया है, ताकि आप अपने ज्ञान को गहराई से समझ सकें। प्रश्नों को हल करें और देखें कि आप इन महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्यों को कितनी अच्छी तरह से जानते हैं!
Q151. हिमाचल प्रदेश की किस घाटी को "वीर भूमि" ( Land of the Warrioes) के नाम से जाना जाता है?
A. कुल्लू घाटी
B. चंबा घाटी
C. कांगड़ा घाटी
D. दून घाटी
✅ Explanation: कांगड़ा घाटी (Kangra Valley) को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटी शाहपुर से लेकर पालमपुर तक फैली हुई है।
Q152. कांगड़ा घाटी के प्रमुख नगर (major towns) कौन से हैं?
A. शिमला, मनाली, कुल्लू
B. धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, कांगड़ा, बैजनाथ
C. डलहौजी, खज्जियार, चंबा
D. सोलन, कसौली, परवाणू
✅ Explanation: धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, कांगड़ा और बैजनाथ कांगड़ा घाटी के प्रमुख नगर हैं।
Q153. सांगला घाटी का सबसे ऊँचा गाँव (highest village) कौन सा है?
A. छितकुल
B. कामरू
C. करछम
D. पूह
✅ Explanation: छितकुल सांगला घाटी का सबसे ऊँचा और अंतिम गाँव है।
Q154. सांगला घाटी (Sangla Valley) को और किस नाम से जाना जाता है?
A. सतलुज घाटी
B. ठिडोंग घाटी
C. गारा घाटी
D. बस्पा घाटी
✅ Explanation: बस्पा घाटी (Baspa Valley) सांगला घाटी का दूसरा नाम है, क्योंकि इसमें बस्पा नदी बहती है।
Q155. 1962 में भारत-जर्मन संयुक्त कृषि परियोजना के द्वारा हिमाचल प्रदेश की किस घाटी में आर्थिक विकास हुआ था?
A. सतलुज घाटी
B. कुल्लू घाटी
C. बल्ह घाटी
D. कांगड़ा घाटी
✅ Explanation: बल्ह घाटी (Balh Valley) में 1962 में भारत-जर्मन संयुक्त कृषि परियोजना (Indo-German Joint Agricultural Project) शुरू की गई थी। यह हिमाचल प्रदेश की सबसे उपजाऊ घाटी है।
Q156. बल्ह घाटी (Balh Valley) को और किस नाम से जाना जाता है?
A. करसोग घाटी
B. सुंदरनगर घाटी
C. चौहार घाटी
D. इमला विमला घाटी
✅ Explanation: बल्ह घाटी को सुंदरनगर घाटी के नाम से भी जाना जाता है।
Q157. हिमाचल प्रदेश की चंबा घाटी (Chamba Valley) को और किस नाम से जाना जाता है?
A. रावी घाटी
B. चिनाब घाटी
C. सतलुज घाटी
D. ब्यास घाटी
✅ Explanation: रावी नदी चंबा घाटी के मध्य से गुजरती है, इसलिए इसे रावी घाटी भी कहते हैं।
Q158. चंबा घाटी के प्रमुख नगर (major towns) कौन से हैं?
A. मंडी, कुल्लू, बिलासपुर
B. कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर
C. डलहौजी, चंबा, भरमौर, खजियार
D. सोलन, शिमला, कसौली
✅ Explanation: डलहौजी, चंबा, भरमौर और खजियार इस घाटी के प्रमुख नगर हैं।
Q159. हिमाचल प्रदेश की किस घाटी को "देवघाटी" (Valley of Gods) के नाम से जाना जाता है?
A. कुल्लू घाटी
B. चंबा घाटी
C. कांगड़ा घाटी
D. स्पीति घाटी
✅ Explanation: कुल्लू घाटी को देवघाटी के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहाँ अनेक देवी-देवताओं का निवास माना जाता है।
Q160. कुल्लू घाटी के प्रमुख नगर (major towns) कौन से हैं?
A. शिमला, रामपुर, रोहड़ू
B. सोलन, कसौली, परवाणू
C. कुल्लू, मनाली, नग्गर, बंजार, आनी
D. धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ
✅ Explanation: कुल्लू, मनाली, नग्गर, बंजार और आनी कुल्लू घाटी के प्रमुख नगर हैं।
Q161. कुल्लू की रूपी घाटी (Rupi Valley) किसके लिए प्रसिद्ध है?
A. सेब के बागान (Apple orchards)
B. चांदी की खान (Silver mines)
C. गर्म पानी के झरने (Hot springs)
D. पनविद्युत परियोजना (Hydroelectric projects)
✅ Explanation: रूपी घाटी में चांदी की खान (silver mines) पाई जाती है।
Q162. हिमाचल प्रदेश की कौन सी घाटी "कियारदा-दून घाटी" के नाम से जानी जाती है?
A. बलह घाटी
B. कुनिहार घाटी
C. दून घाटी
D. पोंटा घाटी
✅ Explanation: पोंटा घाटी को कियारदा-दून घाटी के नाम से जाना जाता है।
Q163. कौन सी नदी पोंटा घाटी को देहरादून घाटी से पृथक करती है?
A. यमुना नदी
B. गिरी नदी
C. टॉन्स नदी
D. पब्बर नदी)
✅ Explanation: यमुना नदी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सीमा बनाती है और पोंटा घाटी को देहरादून घाटी से अलग करती है।
Q164. पोंटा घाटी की प्रमुख नदियां कौन सी हैं?
A. सतलुज और ब्यास
B. यमुना और टॉन्स
C. रावी और चिनाब
D. गिरी और बांटा
✅ Explanation: गिरी और बांटा नदियाँ पोंटा घाटी को सींचने वाली प्रमुख नदियाँ हैं।
Q165. हिमाचल प्रदेश की भागा घाटी को और किस नाम से जाना जाता है?
A. पटन घाटी
B. रंगोल घाटी
C. चंद्रा घाटी
D. मलारी घाटी
✅ Explanation: भागा घाटी को रंगोल घाटी के नाम से भी जाना जाता है।
Q166. लाहौल-स्पीति घाटी में मुख्यत: किसकी खेती (cultivation) की जाती है?
A. धान (Rice)
B. आलू (Potatoes)
C. चाय (Tea)
D. सेब (Apples)
✅ Explanation: लाहौल-स्पीति घाटी में मुख्यत: आलू की खेती की जाती है।
Q167. रोहड़ू घाटी (Rohru Valley) को और किस नाम से जाना जाता है?
A. चांसल घाटी
B. बसपा घाटी
C. पब्बर घाटी
D. गिरी घाटी
✅ Explanation: पब्बर नदी इस घाटी की प्रमुख नदी है, इसलिए रोहड़ू घाटी को पब्बर घाटी (Pabbar Valley) के नाम से भी जाना जाता है।
Q168. हिमाचल प्रदेश की सतलुज घाटी कहाँ से कहाँ तक फैली हुई है?
A. शिमला से मंडी तक
B. मंडी से कुल्लू तक
C. कांगड़ा से चंबा तक
D. किन्नौर से बिलासपुर तक
✅ Explanation: सतलुज घाटी किन्नौर के शिपकी से लेकर बिलासपुर के भाखड़ा गाँव तक सतलुज नदी के किनारे फैली हुई है।
Q169. सरसा घाटी (Sirsa Valley) को और किस नाम से जाना जाता है?
A. औद्योगिक घाटी (Industrial Valley)
B. उपजाऊ घाटी (Fertile Valley)
C. वीर घाटी (Brave Valley)
D. धार्मिक घाटी (Religious Valley)
✅ Explanation: सरसा घाटी, जिसे सोलन में स्थित औद्योगिक घाटी (Industrial Valley) के रूप में भी जाना जाता है, अपनी औद्योगिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है।
Q170. सरसा घाटी के प्रमुख शहर कौन कौन से हैं?
A. शिमला, चैल, सोलन
B. मंडी, करसोग, जंजैहली
C. कसौली, बद्दी, नालागढ़, परवाणू
D. कुल्लू, मनाली, नग्गर
✅ Explanation: कसौली, बद्दी, नालागढ़ और परवाणू सरसा घाटी के प्रमुख औद्योगिक और आवासीय केंद्र हैं।
Q171. चौंतरा घाटी (Chountra Valley) कहाँ स्थित है?
A. कुल्लू
B. कांगड़ा
C. सोलन
D. मण्डी
✅ Explanation: चौंतरा घाटी मण्डी जिले के जोगिन्दर नगर में स्थित है।
Q172. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कौन सी घाटी स्थित है?
A. कांगड़ा घाटी
B. कुनिहार घाटी
C. स्वां घाटी
D. बल्ह घाटी
✅ Explanation: स्वां घाटी ऊना जिले में स्थित है। इसे जस्वां घाटी के नाम से भी जाना जाता है।
Q173. अश्वनी घाटी (Ashwani Valley) के प्रमुख नगर कौन से हैं?
A. चायल, कण्डाघाट, सोलन और धर्मपुर
B. डलहौजी, चंबा, भरमौर
C. कुल्लू, मनाली, बंजार
D. मंडी, जोगिंदर नगर, करसोग
✅ Explanation: चायल, कण्डाघाट, सोलन और धर्मपुर अश्वनी घाटी के प्रमुख नगर हैं।
Q174. संप्रुन घाटी (Samprun Valley) किस जिले में स्थित है?
A. सिरमौर
B. मंडी
C. सोलन
D. शिमला
✅ Explanation: संप्रुन घाटी सोलन जिले में स्थित है।
Q175. धार बहादुरपुर तथा धार बांदला के बीच कौन सी घाटी स्थित है?
A. चम्बा घाटी
B. दांवी घाटी
C. गम्भर घाटी
D. कांगड़ा घाटी
✅ Explanation: दांवी घाटी (Danvi Valley) बिलासपुर जिले में स्थित है और यह धार बहादुरपुर तथा धार बांदला के बीच है।
Q176. कुनिहार घाटी (Kunihar Valley) कहाँ स्थित है?
A. सोलन
B. मंडी
C. शिमला
D. बिलासपुर
✅ Explanation: कुनिहार घाटी सोलन जिले में स्थित है। यह कुणी खड्ड से लेकर तकुरदिया तक फैली हुई है।
Q177. कौन सी घाटी सोलन जिले को दो भागों में विभाजित करती है?
A. अश्वनी घाटी
B. कुनिहार घाटी
C. दून घाटी
D. गम्भर घाटी
✅ Explanation: गम्भर घाटी (Gambhar Valley) गम्भर नदी पर स्थित है और यह सोलन जिले को दो भागों में विभाजित करती है।
Q178. इमला विमला घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले की प्रसिद्ध घाटी है?
A. शिमला
B. कुल्लू
C. मण्डी
D. सिरमौर
✅ Explanation: इमला विमला घाटी (Imla Vimala Valley) मंडी जिले में शिकारीधार और परलोग के बीच स्थित है।
Q179. मंडी का करसोग किस घाटी में स्थित है?
A. इमला विमला
B. बल्ह
C. दुलची
D. चौहार
✅ Explanation: मंडी का करसोग इमला विमला घाटी में स्थित है।
Q180. बैरा और स्यूल नदियाँ किस घाटी में स्थित हैं?
A. रावी घाटी
B. कुल्लू घाटी
C. ब्यास घाटी
D. चुराह घाटी
✅ Explanation: बैरा और स्यूल नदियाँ चुराह घाटी में स्थित हैं, जो चम्बा जिले में है।
Q181. किस घाटी को चंद्रा घाटी (Chandra Valley) के नाम से जाना जाता है?
A. गारा घाटी
B. रंगोल घाटी
C. पतन घाटी
D. पिन घाटी
✅ Explanation: गारा घाटी, जो लाहौल में स्थित है, को चंद्रा घाटी के नाम से भी जाना जाता है।
Q182. चौहार घाटी (Chauhar Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
A. कुल्लू
B. कांगड़ा
C. चंबा
D. मण्डी
✅ Explanation: चौहार घाटी मंडी जिले में स्थित है और इसका निर्माण ऊहल नदी द्वारा किया गया है।
Q183. मनतलाई झील (Mantlai Lake) हिमाचल प्रदेश की किस घाटी में है?
A. मनीकर्ण घाटी
B. मलाणा घाटी
C. सैंज घाटी
D. पार्वती घाटी
✅ Explanation: मनतलाई झील कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में स्थित है।
Q184. मंडी तथा कुल्लू जिलों को जोड़ने वाली घाटी (valley) का क्या नाम है?
A. रोहतांग
B. दुलची
C. ब्यास घाटी
D. इमला विमला
✅ Explanation: दुलची दर्रा मंडी और कुल्लू जिलों को जोड़ता है, इसलिए इस क्षेत्र को दुलची घाटी भी कहा जाता है।
Q185. कौन सी घाटी किन्नौर जिले की सबसे सुंदर घाटी मानी जाती है?
A. यूल घाटी
B. हांगरांग घाटी
C. सांगला घाटी
D. रूपीन घाटी
✅ Explanation: सांगला घाटी को किन्नौर जिले की सबसे सुंदर घाटी माना जाता है।
Q186. पतन घाटी (Pattan Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
A. कुल्लू
B. किन्नौर
C. लाहौल-स्पीति
D. चंबा
✅ Explanation: पतन घाटी हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है।
Q187. बंदर घाटी (Bandar Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
A. चम्बा
B. मंडी
C. कांगड़ा
D. कुल्लू
✅ Explanation: बंदर घाटी चम्बा जिले में स्थित है।
Q188. कौन सा गाँव सांगला घाटी में स्थित है?
A. मलाणा
B. वशिष्ठ
C. नग्गर
D. कामरू
✅ Explanation: कामरू गाँव सांगला घाटी में स्थित है।
Q189. यूल घाटी (Yula Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले से सम्बंधित है?
A. शिमला
B. कुल्लू
C. सिरमौर
D. किन्नौर
✅ Explanation: यूल घाटी किन्नौर जिले में स्थित है।
Q190. हिमाचल प्रदेश की किस घाटी को "देवताओं की घाटी" (Valley of Gods) के नाम से जाना जाता है?
A. चम्बा घाटी
B. कांगड़ा घाटी
C. कुल्लू घाटी
D. किन्नौर घाटी
✅ Explanation: कुल्लू घाटी को "देवताओं की घाटी" कहा जाता है।
Q191. रूपीन घाटी (Rupin Valley) का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?
A. शिमला
B. किन्नौर
C. सोलन
D. सिरमौर
✅ Explanation: रूपीन घाटी किन्नौर जिले में स्थित है।
Q192. दून और स्पुन घाटी (Doon and Spun Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
A. सिरमौर
B. शिमला
C. सोलन
D. बिलासपुर
✅ Explanation: दून और स्पुन घाटी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है।
Q193. पांगी घाटी की ऊँचाई (altitude) कितनी है?
A. 14,528 फीट
B. 10,000 फीट
C. 12,000 फीट
D. 15,000 फीट
✅ Explanation: पांगी घाटी (Pangi Valley) की ऊँचाई लगभग 14,528 फीट है।
Q194. हांगरांग घाटी (Hangrang Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
A. किन्नौर
B. लाहौल-स्पीति
C. चम्बा
D. कुल्लू
✅ Explanation: हांगरांग घाटी किन्नौर जिले में स्थित है।
Q195. खिब्बर गाँव (Khibber Village) हिमाचल प्रदेश की किस घाटी में है?
A. पिन घाटी
B. पतन घाटी
C. पार्वती घाटी
D. स्पीति घाटी
✅ Explanation: खिब्बर गाँव हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित स्पीति घाटी का एक प्रसिद्ध गाँव है।
Q196. हिमाचल प्रदेश के शिवालिक घाटी में किस प्रकार की मृदा (soil) पाई जाती है?
A. रेतीली मिट्टी (Sandy soil)
B. काली मिट्टी (Black soil)
C. पथरीली चिकनी मिट्टी (Stony clayey soil)
D. जलोढ़ मिट्टी (Alluvial soil)
✅ Explanation: हिमाचल प्रदेश के शिवालिक क्षेत्र में पथरीली चिकनी मिट्टी (stony clayey soil) पाई जाती है।
Q197. हिमाचल प्रदेश में स्थित धौलाधार और पीर पंजाल पर्वत श्रंखला (mountain ranges) के बीच में कौन सी घाटी है?
A. कुल्लू घाटी
B. कांगड़ा घाटी
C. बड़ा भंगाल
D. चम्बा घाटी
✅ Explanation: बड़ा भंगाल घाटी धौलाधार और पीर पंजाल पर्वत श्रंखलाओं के बीच में स्थित है।
Q198. पिन घाटी (Pin Valley) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
A. कुल्लू
B. लाहौल-स्पीति
C. किन्नौर
D. शिमला
✅ Explanation: पिन घाटी हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है।
Q199. हांगरांग घाटी (Hangrang Valley) का सबसे ऊँचा गाँव कौन सा है?
A. नाको
B. कामरू
C. कल्पा
D. पूह
✅ Explanation: नाको हांगरांग घाटी का सबसे ऊँचा गाँव है।
Q200. पांगी घाटी (Pangi Valley) किस नदी द्वारा निर्मित हुई है?
A. सतलुज
B. चिनाब
C. रावी
D. ब्यास
✅ Explanation: चिनाब नदी पांगी घाटी से होकर गुजरती है, इसलिए यह घाटी चिनाब नदी द्वारा निर्मित मानी जाती है।
Comments
Post a Comment